राउरकेला:5//10,(कलिंग समाचार)मां बनभौरी देवी का द्वितीय वर्ष ध्वज यात्रा में शामिल हुए सैकड़ो श्रद्धालु महिलाओं एवं युवावर्ग मां की शोभायात्रा में बढ़-चढ़कर लिए हिस्सा। धार्मिक संगठन मां बनभौरी देवी का ध्वज यात्रा को लेकर द्वितीय वर्ष राउरकेला के बिरसा दहर रोड स्थित श्याम मंदिर प्रांगण से ध्वज की पूजा अर्चना करने के बाद मां के फोटो एवं दरबार को गाड़ी में सुशोजित कर फूलों से अलौकिक सिंगर कर ध्वज यात्रा निकाली गई सुबह 8:00 बजे यह यात्रा श्याम मंदिर से आरंभ होकर कचहरी रोड पावर हाउस चौक ट्रक पार्किंग होते हुए रिंग रोड देकर तारकेरा के बाबा धोलेश्वर मंदिर पहुंची इस ध्वज यात्रा में सैकड़ो सैकड़ो की संख्या में पुरुष महिलाएं एवं युवा वर्ग के लोग माता का नगर कीर्तन करते हुए नाचते गाते झूमते हुए माता का गुणगान कर तारकेरा के शिव मंदिर पहुंचे इस मौके पर मां बनभौरी देवी की अखंड ज्योति बनभौरी मंदिर से लाई गई थी जिसे तारकेरा के के मंदिर में मंदिर में रखकर पूजा अर्चना की गई इस मौके पर मां बनभौरी देवी परिवार के पदाधिकारी एवं सैकड़ो की संख्या में भक्ति बढ़-चढ़कर हिस्सा लिए इस कार्यक्रम को सफल बनाने में मां बनभौरी देवी परिवार राउरकेला के अध्यक्ष देवेंद्र गुप्ता सचिव तरसेम गर्ग संजय बंसल उमा सिंघल मनोज अग्रवाल राजेंद्र गर्ग रोहतास अग्रवाल लेख राम गोयल विजय गोयल अनिल अग्रवाल मदन मित्तल अशोक अग्रवाल समेत अन्य पदाधिकारी एवं सदस्यों का सक्रिय योगदान रहा इस कार्यक्रम में पूनापानी बीरमित्रपुर राउरकेला बिसरा एवं आसपास से सैकड़ो सैकड़ो की संख्या में भक्त शामिल हुए अंत में मा बनभौरी की आरती कर भक्तों के बीच प्रसाद वितरण एवं माता का खजाना बांटा गया आज इस कार्यक्रम को लेकर तारकेरा धबलेश्वर शिव मंदिर परिसर में भक्तों की काफी भीड़ देखने को मिली

