राउरकेला:3//10,(कलिंग समाचार) राउरकेला स्टेशन रोड दुर्गा पूजा पंडाल में विजयादशमी के अवसर पर पारंपरिक सिंदूर खेला का आयोजन बड़े उत्साह के साथ संपन्न हुआ। इस अनुष्ठान में विवाहित महिलाएँ माँ दुर्गा के माथे और चरणों पर सिंदूर अर्पित करती हैं, जिससे लंबी वैवाहिक आयु, सुख, समृद्धि और पारिवारिक सौभाग्य की कामना की जाती है। सिंदूर खेला महिलाओं के बीच एकता और सामाजिक बंधन को भी मजबूत करता है और अच्छाई की बुराई पर विजय तथा स्त्री शक्ति का प्रतीक माना जाता है।पुराना स्टेशन दुर्गा पूजा कमेटी के प्रेसीडेंट श्री अनिल कुमार वर्मा, वाइस प्रेसीडेंट्स श्री एस.एन. मिश्रा और श्री उत्पल घटक, जनरल सेक्रेटरी श्री मानबेंद्र रॉय, जॉइंट सेक्रेटरी श्री उज्जल रॉय और श्री अभिजित चक्रवर्ती (पुलिस, कानून/व्यवस्था एवं प्रशासन), श्री मधुसूदन चक्रवर्ती (जन संपर्क), श्री दिलीप खटुआ (स्टोर एवं भोग), ट्रेज़र एवं अकाउंट्स श्री संदीप कुमार चटर्जी, जॉइंट ट्रेज़र श्री रबिन दास, और पूजा इंचार्ज श्री गुनमोय गाँगुली की देखरेख में यह पांच दिवसीय दुर्गोत्सव सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।विसर्जन शोभायात्रा से पहले भाजपा जिला अध्यक्ष पूर्णिमा केर केटा ने सिंदूर खेला में भाग लेकर श्रद्धालुओं के साथ मां दुर्गा को भावपूर्ण विदाई दी। पूरे आयोजन में समिति और पदाधिकारियों के नेतृत्व में श्रद्धा, भक्ति और उत्सव का सामूहिक वातावरण देखने को मिला।

