राउरकेला:26//9,(कलिंग समाचार)दुर्गा पूजा को लेकर इस्पात अंचल राउरकेला में एक से बढ़कर एक पंडाल एवं मूर्ति का निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है इस साल इस्पात अंचल में दुर्गा पूजा को लेकर आकषर्णिय पंडाल समेत तोरण द्वार एवं भव्य मूर्ति का निर्माण पश्चिम बंगाल कोलकाता से आए कार्यक्रम के द्वारा किया जा रहा है वहीं सेक्टर 16 सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमेटी के द्वारा इस साल महाभारत के माया महल इंद्रप्रस्थ आकृति का भव्य पंडाल बनाने के साथ-साथ विशाल मां दुर्गा की मूर्ति का निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है उड़ीसा से आए पंडाल कारीगरों के द्वारा बास का भव्य पंडाल बनाने के साथ-साथ थर्माकोल एवं रंगीन कपड़ों से आकषर्णिया पंडाल का निर्माण कार्य किया जा रहा है वहीं सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमेटी के द्वारा मेले का आयोजन करने के साथ-साथ झूले भी लगाए गए हैं वहीं रोड के चारों ओर रंगीन लाइटों से रोड को सजाया गया है वही भव्य पंडाल को लेकर कारीगरों के द्वारा दिन-रात कार्य किया जा रहा है जिसे लेकर इस्पात शहर राउरकेला में चर्चा का विषय बना हुआ है सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमेटी के अध्यक्ष श्रीनिवास प्रधान ने बताया कि हर साल दुर्गा पूजा को लेकर अलग थीम का पंडाल बनाने के साथ-साथ कारीगरों के द्वारा मूर्तिकार मां की मूर्ति बनाते हैं इस बार पंडाल निर्माण कार्य में थर्माकोल का भी कार्य बारीकी से किया जा रहा है इसी प्रकार इस्पात शहर के टेलिफोन भवन सेक्टर 1 सेक्टर 2 समेत आम बागान सेक्टर 15 सेक्टर 7 समेत इस्पात अंचल एवं राउरकेला शहर में विभिन्न दुर्गा पूजा कमेटी के द्वारा भव्य पंडाल का निर्माण करने के साथ-साथ मेले का आयोजन किया जा रहा है वहीं केंद्रीय पूजा कमेटी के द्वारा शांति से दुर्गा पूजा को लेकर बैठक भी की जा चुकी है राउरकेला इस्पात शहर में दुर्गा पूजा को लेकर पूजा का माहौल पूरी तरह से बन चुका है

