राउरकेला,16//9,(कलिंग समाचार):राउरकेला रघुनाथपाली थाना पुलिस ने 100 मीटर एल्यूमिनियम कंडक्टर वायर चोरी मामले का सफलतापूर्वक खुलासा कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बरामद तार की कीमत करीब 1.40 लाख रुपये आंकी गई है।मामला:शिकायतकर्ता स्मृति रंजन स्वाईं (46), साइट इंचार्ज, एम/एस मां दुर्गा इंजीनियरिंग एंड एसोसिएट्स प्रा.लि., भुवनेश्वर ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 6 और 7 सितंबर की रात अज्ञात चोरों ने देवगांव, देहुरी बस्ती से कंडक्टर वायर चोरी कर लिया। पुलिस ने जांच के बाद 13 सितंबर को इस चोरी का पर्दाफाश किया।गिरफ्तार आरोपी:1. किशन ब्यास (28) – देवगांव, नेपाली बस्ती, राउरकेला2. संजय बेहरा उर्फ सुकरु (29) – देवगांव, डीएस मार्केट, राउरकेला3. करमपाल लोहार उर्फ बंधन लोहार (49) – देवगांव, लोहार बस्ती, राउरकेला (रिसीवर)जब्त सामान:100 मीटर एल्यूमिनियम कंडक्टर वायर दो बैटरियां व अन्य आपत्तिजनक सामान आपराधिक इतिहास:आरोपी किशन ब्यास पर तंगरपाली थाना में 2020 और 2021 के तीन चोरी के मामले दर्ज हैं।आरोपी संजय बेहरा के खिलाफ 2014 से 2024 के बीच तंगरपाली थाना में चोरी व अन्य धाराओं के पांच मामले दर्ज हैं।आरोपी करमपाल लोहार पर रघुनाथपाली थाना में 2016 में चोरी और रिसीवर के दो मामले दर्ज हैं।पुलिस का कहना है कि इस कार्रवाई से इलाके में लगातार हो रही तार चोरी की घटनाओं पर रोक लगेगी और आगे और भी आपराधिक नेटवर्क की जांच जारी है।

