राउरकेला:15//9,(कलिंग समाचार)शहर के होटल मैफेयर के सभा कक्ष में रविवार दिन साम चार बजे हिन्दी दिवस पर राष्ट्र भाषा प्रचार एवं विकास संस्थान राउरकेला की ओर हिन्दी दिवस का पालन किया गया।संस्थान के अध्यक्ष जगन्नाथ दास की अध्यक्षता में आयोजित हिंदी दिवस पर एक पुस्तक का लोकार्पण समारोह का आयोजन हुआ।डॉ निवेदिता जेना मुख्य अतिथि,आर एस पी शहर सेवा विभाग के प्रमुख सी जी एम टी जी कानेकर व सुनील कयाल सम्मानित अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल हुई लेखिका सुनीता अग्रवाल (मनीला) जी द्वारा लिखित पुस्तिका मेरे नजरिये से जिंदगी के रंग,रिश्तों के संग का विमोचन किया गया।अनु श्री व राज श्री अग्रवाल ने मंच का संचालन किया।धन्यवाद ज्ञापन उपाध्यक्ष प्रभात मिश्रा ने किया।इस अवसर पर कयाल परिवार के सभी सदस्य इस सुनहरे अवसर पर उपस्थित हुए। इस मौके पर राउरकेला शहर के मानगढ़ लोग समेत विभिन्न संगठन के पदाधिकारी इस कार्यक्रम में शामिल हुए वहीं लेखिका सुनीता अग्रवाल को किताब विमोचन के अवसर पर बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं दी

