राउरकेला:11//9,(कलिंग समाचार)गणेश पूजा विसर्जन शोभा यात्रा बड़ी धूमधाम से निकल गई पंडाल मे बुधवार दिन साम छ:बजे गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान एक अनोखा दृश्य देखने को मिला। इस दौरान विसर्जन शोभायात्रा को लेकर विभिन्न प्रकार की झांकियां समेत डीजे की धुन पर युवा वर्ग नाचते गाते नजर आए इस जुलूस में डुप्लीकेट मोदी जी को देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। डुप्लीकेट मोदी जी के साथ सेल्फी लेने के लिए लोग बेताब दिखे। जुलूस में महाकाल, राधा-कृष्ण, नरसिंह वध और साउथ के भगवान की जीवंत झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं।डुप्लीकेट मोदी जी नरेंद्र मोदीजी कि मिक्करी करते हुए नजर आये जुलूस में डुप्लीकेट मोदी जी की उपस्थिति ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया।जुलूस में विभिन्न जीवंत झांकियां देखने को मिलीं, जिन्होंने लोगों को आकर्षित किया इस दौरान अतिथि के रूप में रघुनाथपाली विधायक दुर्गा चरण तांती जुलूस में उपस्थित हुए और डुप्लीकेट मोदी जी के साथ गाड़ी में बैठे नजर आए।जुलूस को शांतिपूर्ण ढंग से निकालने के लिए पुलिस प्रशासन की व्यवस्था की गई थी।जुलूस में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और विसर्जन जुलूस को शांतिपूर्ण ढंग से निकाला। बसंती कालोनी के विभिन्न अंचलों में विसर्जन शोभा यात्रा परिक्रमा करने के बाद डी ए वी चौक होते हुए रिंग रोड देकर बालूघाट कृत्रिम तालाब पहुंची जहां क्रेन की सहायता से गणेश जी की मूर्ति को विसर्जन किया गया विसर्जन शोभा यात्रा को लेकर पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई वहीं जिला प्रशासन की ओर से कृत्रिम तालाब में हर प्रकार की सुविधा की गई थी इसी प्रकार माल गोदाम गणेश पूजा कमेटी की ओर से विसर्जन शोभायात्रा निकल गई ढोल नगाड़ा बाजे के साथ निकाली इस विसर्जन शोभा यात्रा में काफी संख्या में कमेटी के पदाधिकारी एवं भक्तगण शामिल हुए


