राउरकेला:27//10,(कलिंग समाचार)सेल, राउरकेला इस्पात संयंत्र (आरएसपी) ने पूर्व कर्मचारियों एवं उनके परिवार के सदस्यों द्वारा अनधिकृत रूप से कब्जे में रखे गए कंपनी आवासों को वापस लेने के लिए अपनाअभियान तेज कर दिया है। ये लोग संगठन से सेवा समाप्ति के बाद निर्धारित अवधि बीतजाने के बावजूद कंपनी के आवासों पर कब्जा बनाए हुए हैं।मौजूदा प्रावधानों के अनुसार, कर्मचारियों को सेवा से अलग होने के दो महीने के भीतरआवंटित आवास खाली करना अनिवार्य है। हालांकि, वर्तमान में 133 आवास अब भीअनधिकृत कब्जे में हैं। इनमें से कुछ आवासों पर पिछले 3 से 20 वर्षों तक कब्जा बना हुआहै। इस अवधि के दौरान इन आवासों में बिजली और पानी जैसी आवश्यक सुविधाओं का भीउपयोग जारी रहा है।कंपनी आवासों पर लंबे समय से जारी अनधिकृत कब्जा एक गंभीर चिंता का विषय बन गयाहै। विशेष रूप से, इनमें से कई आवास उच्च श्रेणी के हैं और कंपनी आवास की प्रक्षा कररहे कार्यरत कर्मचारियों को आवंटित करने के लिए इनकी तत्काल आवश्यकता है।इससे पहले आवासों को वापस लेनेके लिए कानूनी कार्रवाई, सार्वजनिक परिसर (पीपी)अधिनियम के तहत मामले दर्ज करने, औपचारिक नोटिस जारी करने तथा टाउन सर्विसेज केमाध्यम से समझाने-बुझाने जैसे प्रयास किए गए थे। इसके बावजूद आवासों को खाली करानाचुनौती बना रहा। मामले की गंभीरता को देखते हुए आरएसपी प्रबंधन ने अब अनधिकृतकब्जे वाले सभी आवासों को वापस लेने के लिए एक सघन एवं समन्वित अभियान शुरूकिया है।नगर सेवाएं प्रमुख के नेतृत्व में गठित एक विशेष कार्यदल, कर्मचारियों की एक बड़ी टीमतथा पुलिस कर्मियों के सहयोग से संबंधित आवासों का दौरा कर रहा है, ताकि उन्हें खालीकराने और कंपनी को वापस सौंपने की प्रक्रिया को सुगम बनाया जा सके। इस तेज अभियानके उत्साहजनक परिणाम भी सामने आए हैं। एक महीने से भी कम समय में लगभग 15आवास वापस प्राप्त कर लिए गए हैं।यह अभियान कंपनी आवासों के उचित उपयोग को सुनिश्चित करने तथा उन्हें पात्र कार्यरतकर्मचारियों के लिए उपलब्ध कराने के प्रति आरएसपी प्रबंधन की दृढ़ प्रतिबद्धता को दर्शाताहै। प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि अनधिकृत कब्जे वाले सभी आवासों को खाली कराकरकंपनी को वापस सौंपने और पात्र र्मचारियों को आवंटित करने तक यह अभियान पूरीतत्परता एवं निरंतरता के साथ जारी रहेगा।

