राउरकेला:27//10,(कलिंग समाचार) रोटरी क्लब ऑफ राउरकेला स्टील सिटी की ओर से विश्व पोलियो दिवस के अवसर पर पोलियो मुक्त अभियान को लेकर एक जागरूकता रैली और रोड शो का आयोजन किया गया। यह रैली आंम बागान चौक, मधुसूदन चौक सेक्टर-1 क्लब परिसर और सेक्टर-2 चौक से होकर गुजरी। रैली के माध्यम से पोलियो उन्मूलन का संदेश दिया गया। इस अवसर पर रोटेरियन अंजना मैत्र, सरिता मल्ल, नमिता आचार्य, संध्याराणी बराल, बीणापाणि रथ, सुचिस्मिता विश्वास, ललिता मुदालि, आशिष नायक, विभु प्रसाद नायक, यश मिश्रा, पुतुल राहुल आदि उपस्थित थे। डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटेरियन आलाम सिंह रूप्रा ने भी इस कार्यक्रम में शामिल होकर सदस्यों का उत्साहवर्धन किया।रोटारैक्ट सदस्य – अध्यक्ष अभिषेक प्रधान, कोषाध्यक्ष यासना रॉय, निदेशक पायल गुमानसिंह और अंकिता स्वाईं के साथ रोटारैक्ट क्लब रीम्स के गाइड शिक्षक भी उपस्थित थे।इसी प्रकार, रोटारैक्ट क्लब ऑफ गांधी महाविद्यालय के अध्यक्ष ने अपनी टीम के साथ कॉलेज कैंपस और देवगांव क्षेत्र में भी पोलियो उन्मूलन के लिए जागरूकता कार्यक्रम चलाया।

