राउरकेला:19//8,(कलिंग समाचार)संवेदनशील और विशेष स्वास्थ्य देखभाल के एक उल्लेखनीय उदाहरण में, राउरकेला इस्पात संयंत्र के इस्पात जनरल अस्पताल (आईजीएच) के डॉक्टरों ने द्विपक्षीय परिपक्व मोतियाबिंद और ख़तरनाक रूप से उच्च रक्त शर्करा के स्तर के साथ रहने के बाद नुआगांव की 17 वर्षीय सिमी कंदुलना को अपनी दृष्टि वापस पाने में मददकी। सिमी की अनियंत्रित रक्त शर्करा ने मोतियाबिंद सर्जरी को मुश्किल बना दिया था,और यह प्रक्रिया कई स्वास्थ्य केंद्रों पर नहीं की जा कती थी। आईजीएच में,हालांकि, मेडिकल टीम ने दृढ़ संकल्प और रोगी-केंद्रित दृष्टिकोण के साथ चुनौतीपूर्णमामले को संभाला।ऑप्थल्मोलॉजी डिपार्टमेंट की कॉर्निया और फैको सर्जन डॉ. अनिमा टिगा के नेतृत्व मेंऔर पीडियाट्रिक्स (बाल कित्सा) के डॉक्टरों के बहुमूल्य सहयोग से, इलाज करनेवाली टीम ने सावधानीपूर्वक सिमी के रक्त शर्करा के स्तर को स्थिर किया। जबउसकी मेडिकल स्थिति नियंत्रण में आ गई, तब मोतियाबिंद की सर्जरी की गई।इस प्रक्रिया से लड़की की नज़र वापस आ गई और उसके जीवन में उम्मीद औरअवसरों का एक नया अध्याय शुरू हुआ। उसका ठीक होना जटिल चिकित्सा स्थितियोंसे निपटने में समय पर इलाज, अलग-अलग विभागों के बीच तालमेल और विशेषनैदानिक देखभाल के महत्व को दर्शाता है।अंधेरे से दृष्टि तक सिमी की यात्रा न केवल सफल सर्जरी की कहानी है, यह एकसशक्त उदाहरण है कि कैसे सुलभ स्वास्थ्य सेवा, प्रतिबद्ध चिकित्सा पेशेवर औरसहयोगी उपचार जीवन को बदल सकते हैं। यह कौशल, सहानुभूति और आशा के साथसमुदाय की सेवा करने के लिए आईजीएच की निरंतर प्रतिबद्धता पर भी प्रकाशडालता है।

