राउरकेला:1//3,(कलिंग समाचार)रंगों का पर्व होली को लेकर राउरकेला समेत इस्पात अंचल चल में रंगो समेत पिचकारी मुखौटा हर्बल रंग एवं होली के रंगीन पोशाक की बिक्री बाजारों में जोरों से हो रही है इस बार राउरकेला शहर के बाजारों में अबीर गुलाल समेत हर्बल रंग एवं अनेक ब्रांडेड कंपनी के रंग एवं गुलाल की बिक्री जोरों पर है वही इस बार दुकानदार छोटी पिचकारी से लेकर बड़ी आकषर्णिया पिचकारी बच्चों के लिए दुकानों में लाकर बेच रहे हैं वही खास कर इस बार दुकानदार कोलकाता रायपुर हर्बल रंग सफेद ब्रांडेड रंग लाकर बेच रहे हैं हर्बल रंग एवं गुलाल की बिक्री जोरों पर है वही राउरकेला शहर के डेली मार्केट ट्रैफिक मार्केट बसंती मार्केट छंद मार्केट पनपोष मार्केट तारकेरा देवगांव मार्केट आम बागान इस्पात मार्केट सेक्टर 18 मार्केट गजपति मार्केट समेत अन्यबाजारों में रंगों की बिक्री जोड़ों पर हो रही है वहीं इस साल होलिका दहन 2 तारीख देर को जलाई जाएगी आज राउरकेला शहर के बाजारों में रंगों की बिक्री जोरों पर होते दिखाई दी

